- होम >>
मुजफ्फरपुर के 77 बीपीएससी शिक्षकों के सर्टिफिकेट संदिग्ध, आदेश के बाद मचा हड़कंप; 48 घंटे के अंदर...
- न्यूज़
- Tuesday | 25th June, 2024
बहाली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान नियुक्ति के अगले माह शुरू कर दिया गया।
अब धीरे-धीरे कागजात की जांच शुरू की गई।
वर्तमान में सीटेट व 10वीं के अंक पत्रों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में 21 शिक्षकों के 10वीं के अंक पत्र और 57 के सीटेट के अंक पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। 396 शिक्षकों के सीटेट व एसटेट अस्पष्ट अस्पष्ट प्रमाण पत्र वाले बीपीएससी शिक्षकों की संख्या 1 हजार 625 बताई जा रही है।
इसमें एक हजार 229 शिक्षकों के 10वीं के अंक पत्र अस्पष्ट पाए गए हैं, वहीं 396 शिक्षकों के सीटेट व एसटेट के अंक पत्र अपठनीय हैं। इन शिक्षकों को 48 घंटे के अंदर मूल कागजात के साथ उपस्थित होना है।
इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित नहीं होने की स्थिति में विभाग संदिग्ध मानकर कार्रवाई करेगा। बायोमीट्रिक जांच में छह शिक्षक फर्जीवाड़ा में पकड़े गए थे बीपीएससी शिक्षक बहाली में दूसरे की जगह परीक्षा पास करने का मामला भी पकड़ में आया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।