- होम >>
मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े महिला को मारी गोली; वारदात के बाद सभी फरार
- न्यूज़
- Tuesday | 25th June, 2024
क्या है पूरा मामला बताया गया कि रामबाग इलाके की संस्कृति समृद्धि स्कूटी से बेला स्थित फैक्ट्री में रोज दिन की तरह डयूटी पर जा रही थी।
इसी क्रम में फैक्ट्री के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को देखते ही गोली मार दी।
गोली लगने के बाद महिला स्कूटी से गिर गई।
इसके बाद बदमाश पास में पहुंचकर फिर दो गोली मारी। गोली लगने के बाद आसपास के लोग पहुंचे।
इस दौरान बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई।
पुलिस ने मौके से तीन खोखा और दो कारतूस जब्त की है। महिला मेहरोत्रा प्राइवेट कंपनी में काम करती बता दें कि महिला मेहरोत्रा इंजीनियरिंग वर्क प्राइवेट लिमिटेड में काम करती है।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन बदमाश हाई स्पीड बाइक से आए थे, जिसमें से दो बदमाश बाइक पर सवार थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।