- होम >>
राधामोहन सिंह ने Lalu Yadav, रामविलास जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे, भोला राउत के इस बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
- न्यूज़
- Sunday | 9th June, 2024
औरंगाबाद से सत्यनारायण सिन्हा छह बार सांसद रहे थे।
1952 और 1957 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1971 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ओ) तथा 1977, 1980 व 1984 में जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। हालांकि, बिहार में सर्वाधिक नौ बार सांसद चुने जाने का रिकार्ड रामविलास पासवान के नाम पर है।
सांसद के रूप में उनका सफर जनता पार्टी के टिकट पर 1977 में हाजीपुर से शुरू हुआ था।
उसके बाद 1980 में भी इसी पार्टी से चुने गए।
1989, 1996 व 1998 में जनता दल व 1999 में जदयू के टिकट पर चुने गए थे। इसके बाद स्वयं की लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर 2004 और 2014 में जीत हासिल की थी।
1991 में जनता दल के टिकट पर समस्तीपुर की रोसड़ा सीट से जीते थे।
वे दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।