- होम >>
Adi Kailash Yatra: पहली बार टनकपुर से भी होगी आदि कैलास यात्रा, ये होंगी पैकेज की दरें
- न्यूज़
- Tuesday | 16th January, 2024
, नैनीताल।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएवीएन) ने आदि कैलास व ओम पर्वत यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
निगम प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए पहली बार टनकपुर से वाया काठगोदाम तथा टनकपुर से वापस टनकपुर तक यात्रा रूट निर्धारित किया है।
इस बार काठगोदाम, टनकपुर से यात्रा एक्सप्रेस (त्वरित) माडल पर भी आधारित होगी।
13 मई से जून अंत तक होने वाली यात्रा में 60 दल भेजे जाएंगे।
इसके बाद नवंबर तक के लिए अलग से दल तय होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्टूबर 2023 में आदि कैलास के दौरे के बाद से यह क्षेत्र राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर आने के साथ ही पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।