- होम >>
Kainchi Dham Mela: कैंची धाम में 15 जून को बड़ा आयोजन, सात सेक्टर में बंटेगा क्षेत्र; भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
एसएसपी ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की मौजूदगी में एक बैठक कर ली गई है।
जिसके बाद पुलिस कानून व्यवस्था व यातायात प्लान बनाने में जुट गई है।
15 जून को गरमपानी से भीमताल तक का क्षेत्र सात सेक्टर में विभाजित रहेगा।
करीब 300 वाहन शटल सेवा के लिए लगाए जाएंगे। 14 व 15 जून को भीमताल से कैंची धाम की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
फोर्स की मांग समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है।
अगले माह एक और बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। छोटी-छोटी पार्किंग बनाने की जरूरत समीक्षा बैठक में कमिश्नर दीपक रावत ने सीएम को बताया कि बीते वीकेंड में करीब 25 हजार से अधिक यात्री कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे।
कैंची धाम के आसपास छोटी-छोटी पार्किंग बनाने की आवश्यकता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।