- होम >>
Nainital आ रहे हैं तो ध्यान दें! इस वीकेंड हल्द्वानी में फिर रूट डायवर्जन; दबाव बढ़ने पर होगा शटल सेवा का इस्तेमाल
- न्यूज़
- Saturday | 25th May, 2024
भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद शनिवार व रविवार को हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले मार्गों पर सुबह दस से रात दस बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
ट्रैफिक के हिसाब से समय बढ़ भी सकता है।
बरेली रोड से पहाड़ जाने वाली गाड़ियां तीनपानी तिराहे से गौला बाईपास की तरफ डायवर्ट होंगी और यहां से नारीमन तिराहे होकर वाहन आगे निकलेंगी।
रामपुर रोड से आने वाली गाड़ियां पंचायत घर तिराहे से आरटीओ रोड व हनुमान मंदिर होकर निकलेंगी और कालाढूंगी होकर नैनीताल जाएंगी।
रामपुर रोड से भीमताल व भवाली की तरफ जाने के लिए शीतल होटल तिराहे से तीनपानी पहुंचना होगा।
यहां से गौला बाईपास होकर गाड़ियां आगे बढ़ेंगी।
कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली की तरफ जाने के लिए ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से हाइडिल गेट व कालटैक्स होकर वाहन आगे जाएंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।