Nainital: नैनीताल में पर्यटन सीजन के वीकेंड पर उमड़े सैलानी, कारोबारियों के खिले चेहरे; लेकिन इस बात से लोग हो रहे परेशान

सड़कों पर जाम लग गया शुक्रवार सुबह से ही हल्द्वानी, भवाली व कालाढूंगी रोड से बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया तो सड़कों पर जाम लग गया।

दोपहर में राज्यपाल पहुंचे तो पुलिस ने रूसी बाईपास से नारायण नगर तक पर्यटक वाहनों को रोकने के साथ ही डायवर्ट कर दिया।

बारापत्थर से नारायण नगर व खुर्पाताल तक तथा हल्द्वानी रोड तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी तक पर्यटक वाहनों की कतार लग गई। जाम की वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक परेशान रहे।

उधर, नैनीझील में नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा और पंत पार्क समेत भोटिया बाजार में सैलानियों की भारी भीड़ रही।

पर्यटन स्थलों में छिटपुट कारोबार भी चल पड़े हैं नैनीताल पहुंचे राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल पहुंच गए।

राजभवन में राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया गया।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल दोपहर करीब पौने दो बजे नैनीताल पहुंचे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।