- होम >>
Nainital में 20 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, होटल-गेस्ट हाउस पैक; शहर से छह किमी दूर रोकने पड़े सभी वाहन
- न्यूज़
- Sunday | 12th May, 2024
, नैनीताल: Tourists in Nainital: सरोवर नगरी में वीकेंड पर भीड़ बढ़ी तो इस सीजन में पहली बार शहर से छह किमी दूर हल्द्वानी रोड में रूसी बाइपास तथा कालाढूंगी रोड में नारायण नगर में वाहनों को रोकना पड़ा और पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया।
एक दिन में शहर में करीब ढाई हजार पर्यटक वाहनों की एंट्री हो चुकी थी।
जिस कारण पार्किंग स्थलों के साथ ही होटल-गेस्ट हाउस पैक हो गए हैं।
अनुमान है कि करीब 20 हजार पर्यटक पहुंचे हैं।
पर्यटकों की भीड़ से पर्यटन स्थलों में चहल पहल पूरे दिन बनी रही।
छिटपुट धंधे भी चल पड़े हैं।
धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन सरोवर नगरी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।