Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस के लिए चार धाम का मतलब सोनिया, राहुल, प्रियंका और वाड्रा : सीएम धामी
- न्यूज़
- Tuesday | 8th February, 2022

किच्छा (ऊधमसिंह नगर) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो धौराडाम को राजस्व ग्राम का दर्जा मिलेगा।
उन्होंने सभा के दौरान किच्छा में कमल खिला कर राजेश शुक्ला को जिताने की अपील की।
इस दौरान कांग्रेस सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे दिनेश थुवाल व कमल फुलारा सहित बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में शामिल हुए। धौराडाम में धामी ने कांग्रेस के चार धाम चार काम पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए चार धाम का मतलब एक धाम सोनिया गांधी, दूसरा धाम राहुल गांधी, तीसरा धाम प्रियंका गांधी और चौथा धाम राबर्ट वाड्रा की परिक्रमा करना है।
सरकार आने पर मुस्लिम विवि बनाने का सपना देखने वाली कांग्रेस को देव भूमि की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने 14 फरवरी को मतदान तक उपवास रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि सब संकल्प लेकर पहले लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहूति से पूर्व अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने किच्छा को एम्स का तोहफा देकर क्षेत्र की जनता को इलाज के दिल्ली की दौड़ लगाने की समस्या से निजात दिलाने का काम किया है।
कांग्रेस के शासनकाल में वैक्सीन के लिए दशकों लग जाते थे, पर प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीन की डबल डोज भी आसानी से उपलब्ध करा दी है।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।