- होम >>
Uttarakhand Forest Fire: देश में हर साल बढ़ रहा जंगल जलने का दायरा, उत्तराखंड में मोर्चे पर वायु सेना
- न्यूज़
- Wednesday | 8th May, 2024
गोविंद बिष्ट जागरण हल्द्वानीः Uttarakhand Forest Fire: ग्लोबल वार्मिंग, मानवजनित लापरवाही और अत्याधुनिक संसाधनों के बजाय वन विभाग का परंपरागत तरीकों पर निर्भर रहना जंगलों में आग के दायरे को लगातार बढ़ा रहा है।
चिंताजनक यह है कि केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध प्रदेश समेत तमाम राज्यों में साल दर साल जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
तीन साल में अप्रैल 2024 ऐसा महीना रहा है जब देश में जंगलों में आग लगने की सर्वाधिक 5020 घटनाएं हो चुकी हैं।
71 प्रतिशत वन वाले उत्तराखंड में नौबत यहां तक आ गई कि फील्ड पर सेना के जवान उतारने पड़े तो आसमान से वायुसेना ने पानी की बौछार की।
अब सरकार ने और सख्ती करते हुए आग लगाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड के जंगल आग की चपेट में हैं।
नवंबर 2023 से छह मई तक 1196 हेक्टेयर जंगल जल चुका है।
वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टरों की मदद ली जा रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।