Water Crisis: उत्‍तराखंड के इस शहर में छूटने लगे नलकूप के पसीने, हजारों के सूखे हलक

जासं, हल्द्वानी : Water Crisis: सूर्य प्रचंड प्रकोप की ओर बढ़ने का एहसास करा रहा है।

तापमान में लगातार हो रही वृद्धि लोगों को परेशान करने लगी है।

ऐसे में गर्मी के आगमन की आहट भांपते हुए हल्द्वानी के नलकूपों का पसीना भी छूटना शुरू हो गया है।

दमुवाढूंगा वन चौकी का ट्यूबवेल ठीक होते ही छड़ायल सुयाल इलाके में पेयजल संकट शुरू हो गया है।

चार दिन से नलकूप खराब होने की वजह से छह हजार से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चार दिन से यह नलकूप खराब छड़ायल सुयाल क्षेत्र में स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप से हिमालयन कालोनी, रिया पैलेस के पास और बिडला स्कूल तक एक दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी कालोनियों तक पेयजल आपूर्ति होती है, मगर चार दिन से यह नलकूप खराब है।

तब से संबंधित इलाके में पानी का संकट भी उत्पन्न हो गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।