- होम >>
ईद और वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की बंपर आमद, चौतरफा जाम; विशेष यातायात प्लान भी नहीं आया काम
- न्यूज़
- Saturday | 7th June, 2025
दोपहर तक राज्यपाल के पहुंचने की सूचना से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मची रही।
राज्यपाल के सुयालबाड़ी पहुंचने पर नैनीताल भवाली मार्ग से आने जाने वाले वाहनों को वाया ज्योलीकोट डायवर्ट कर दिया गया।
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी होने के कारण फोर्स की कमी के बीच कर्मी जाम से निपटते नजर आए। भवाली से गेठिया तक कतारवाहनों का दबाव बढ़ने व नैनीताल भवाली मार्ग से वाहनों को डायवर्ट करने का सीधा असर भवाली हल्द्वानी मार्ग पर देखने को मिला।
भवाली मार्ग में सेनेटोरियम से गेठिया तक करीब छह किमी लंबी कतार लगी रही।
जिससे ज्योलीकोट से भवाली या वापसी के 20 मिनट के सफर को पूरा करने में लोगों को तीन से चार घंटे लगे। कारोबार में उछाल देख कारोबारी उत्साहितवीकेंड पर शहर में पर्यटन कारोबार चल पड़ा।
पर्यटकों की आमद से चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, वाटरफॉल, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन समेत अन्य पर्यटन स्थलों में खासी चहल पहल बनी रही।नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहा।
देर शाम भारी संख्या में पर्यटक मालरोड में चहलकदमी करते नजर आए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।