- होम >>
दिल्ली के मुख्य सचिव को नैनीताल हाई कोर्ट से बड़ी राहत, NGO अधिकारियों के मामले में कार्रवाई पर फिलहाल रोक; सरकार से मांगा जवाब
- न्यूज़
- Wednesday | 15th May, 2024
, नैनीताल।
हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को एनजीओ के अधिकारियों को फंसाने और धमकाने सहित अन्य मामले में बड़ी राहत दी है।
कोर्ट ने इस मामले में निचली कोर्ट के साथ ही प्राथमिकी में आगे की पुलिस कार्रवाई को फिलहाल निलंबित कर दिया है।
साथ ही राज्य सरकार को मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 22 मई नियत की है।
मुख्य सचिव व उनके अधीनस्थ के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के साथ ही डकैती, आपराधिक अतिक्रमण व आपराधिक साजिश, जानबूझकर अपमान और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
न्यायालय के इस आदेश के बाद मुख्य सचिव और अन्य के विरुद्ध अल्मोड़ा में एसटी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।