- होम >>
नैनीताल-उधमसिंह नगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने संभाली प्रचार की कमान, 27 को करेंगे नामांकन; चुनाव के लिए बनाई खास रणनीति
- न्यूज़
- Monday | 25th March, 2024
, हल्द्वानी।
Lok Sabha Election 2024: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद संगठन भी सक्रिय हो गया है।
24 मार्च को प्रत्याशी प्रकाश जोशी शहर पहुंचे और छड़ायल सुयाल स्थित एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान चुनाव को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा भी हुई। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान जिलास्तर पर चुनाव संचालन समिति भी गठित की गई।
साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए भी जिम्मेदारी तय करने पर विमर्श हुआ।
आज (25 मार्च) स्वराज आश्रम में बैठक हुई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।