पर्यटकों से पैक हुआ Nainital, लेकिन इस वजह से हो गए परेशान; इतनी भीड़ कि आसपास के क्षेत्रों के होटल-होम स्टे भी पैक

अधिकांश होटलों के कमरे पैक पर्यटकों की आमद बढ़ने से नगर के अधिकांश होटलों के कमरे मंगलवार को पैक रहे, जबकि सरकारी व गैर सरकारी गेस्ट हाउस के अलावा होम स्टे की स्थिति भी अमूमन यही रही।

इस बीच नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा उठी।

माल रोड समेत शहर की सड़कों पर जाम लगता रहा।

इधर नैनी झील में नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा और पंत पार्क समेत भोटिया बाजार में सैलानियों की भारी भीड़ रही। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन में भी काफी भीड़ रही।

शाम के समय कई सैलानी हनुमानगढ़ी में सूर्यास्त देखने पहुंचे।

नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल खुर्पाताल, सरिताताल, पंगोठ व कैंची धाम भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। मंगलवार को कालाढूंगी रोड में अपराह्न तीन बजे से चार बजे तक शटल सेवा से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया जबकि एसओ रमेश सिंह बोहरा के अनुसार करीब आधा दर्जन टेंपो ट्रेवलर में आए पर्यटकों के लिए रूसी बाइपास से शटल सेवा चलाई गई।

ज्ञात हो मैदानी भागों में बढ़ती गर्मी के साथ सैलानियों का रुख तेजी से हिल स्टेशन की ओर होने लगा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।