- होम >>
भोले की धुन में लीन भक्तों की टोली आदि कैलास को रवाना, पांच दिवसीय इस यात्रा के पहले दल में 17 महिलाएं भी शामिल
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
करीब नौ बजे काठगोदाम से रवाना हुए यात्रियों ने सबसे पहले कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन किए।
इसके बाद दल अल्मोड़ा के चितई में गोल्ज्यू देवता मंदिर व फिर जागेश्वर धाम पहुंचा।
दल ने रात्रि विश्राम पिथौरागढ़ में किया।
मंगलवार को दल धारचूला पहुंचेगा। मां को तीर्थयात्रा करा रहे अंकुश दिल्ली निवासी राजकुमारी मेहता की उम्र 72 वर्ष हो चुकी है।
केंद्रीय सेवा से सेवानिवृत्त हैं और आदि कैलास यात्रा के लिए रवाना हुए यात्रियों के दल में वे सबसे ज्यादा आयु की यात्री हैं।
वृद्धावस्था में भोले के धाम का दर्शन को लेकर उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
उनके साथ पुत्र अंकुश मेहता यात्रा में उनके संग गए हैं। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर कविता कुमारी भी दल में दिल्ली में आयकर निरीक्षक के पद पर कार्यरत कविता कुमारी पहली बार तीर्थयात्रा कर रही हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Nainitalकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।