- होम >>
कच्चे तेल के रिसाव से समुद्री जीवों को नहीं होगा नुकसान! Amity University ने तैयार किया ये प्रोडक्ट
- न्यूज़
- Monday | 19th May, 2025
यह उत्पाद जहाजों, रिफाइनरियों और तेल उद्योग से पानी में होने वाले तेल रिसाव को सोखने का काम करेगा।
साथ ही सोखे गए तेल को उपचार के जरिए दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। पहला उत्पाद जो पूरी तरह बायोडिग्रेडेबलप्रो. रानू के अनुसार, इस स्पंज को अगर 100 बार इस्तेमाल करने के बाद जमीन में गाड़ दिया जाए तो यह अपने आप ही कुछ ही समय में बायोडिग्रेड हो जाएगा।
इस शीट का इस्तेमाल तेल टैंकर दुर्घटना की स्थिति में भी किया जा सकता है।जहां तक इसके इस्तेमाल के तरीके की बात है तो यह स्पंज के रूप में एक बार में ही काफी मात्रा में तेल सोख लेता है।
साथ ही इस स्पंज का कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। बाइरेक ने प्रोजेक्ट को दी आर्थिक मददबायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (BIRAC) ने इस उत्पाद को व्यावसायिक रूप से विकसित करने के लिए 46 लाख रुपए का अनुदान दिया है।
यह अनुदान स्टार्टअप शुरू करने के लिए दिया गया।उत्पाद के मापदंडों की जांच के लिए इसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एईएस लैब में भेजा गया।
लैब ने पाया कि यह 85 फीसदी प्रदूषण मापदंडों को दूर करने में कारगर है।
लैब से प्रमाण पत्र मिल गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।