Twitter की नई प्राइवेसी पॉलिसी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है ?

संक्षेप:

  • 2 अक्टूबर को ट्विटर करेगा अपना प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट
  • ट्विटर भारत में अपने यूजर्स के डेटा को विदेश ले जा सकता है
  • विदेशी कंपनियां यूजर्स के डेटा का कर सकती हैं दुरुपयोग

-अभिजीत पाठक

ट्विटर ने भारत सहित दुनियाभर के अपने यूजर्स के लिए प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है। नई नीति 2 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर भारत में अपने यूजर्स के डेटा को विदेश ले जा सकता है। दरअसल ट्विटर ने गुरुवार को ये साफ कर दिया है कि यूजर्स के डेटा को विदेश ले जाना उसकी सेवा शर्तों के दायरे में है।

गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसी वैश्विक इंटरनेट कंपनियां विज्ञापन के लिए अपने यूजर्स के डेटा का जमकर प्रयोग कर रही है। भारतीय सोशल वेबसाइट्स का जमकर प्रयोग करते हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और इनमें सबसे महत्वपूर्ण राइट टू प्राइवेसी को देखते हुए, इन मामलों पर सरकार को शीघ्र ही एक ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़े : 20 साल के कॉलेज छात्र ने बनाया रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति लाने वाला पोर्टल


ऐसे में भारत के लिए अब अनिवार्य हो गया है कि इन मामलों के लिए कानून बने और डेटा को देश के अंदर ही रखने के विकल्प पर पूर्ण विचार हो। अगर इस तरह के कानून बनाने में समय लगता है, तो सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 83 के तहत सरकार नियम बनाकर सेवा प्रदाता कंपनियों को भारतीय यूजर्स और भारत में मौजूद कंप्यूटरों के डेटा को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाने के लिए कह सकती है।

भारत को यूरोपीय संघ की तरह ही नियम बनाना चाहिए जिसमें साफ कहा गया है कि यूरोपीय संघ के किसी नागरिक से लिए गए डेटा पर उसके नियम लागू होंगे। भारत में जिस तरह से सोशल वेबसाइट लोकप्रिय हो रहे हैं, वैसे में उसके समुचित नियमन के लिए नई नीति और कानून अब दोनों अपरिहार्य हो गए हैं।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।