श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद पत्नी ने कहा - उसने जो किया बिल्कुल गलत था, लेकिन अब मुझसे और मेरे बच्चों के साथ हो रहा बुरा व्यवहार

संक्षेप:

  • महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार।
  • पुलिस ने मेरठ से किया त्यागी को गिरफ्तार।
  • पत्नी ने कहा - श्रीकांत ने जो किया बिल्कुल गलत था।

नोएडा. महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी का बुधवार को एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जो घटना हुई वह गलत थी। श्रीकांत को माफी मांगनी चाहिए थी, गलती के लिए उन्होंने माफी मांगी भी है। उन्होंने एक महिला का अपमान किया है।

पत्नी ने कहा- मामले को बहुत घसीटा जा रहा है

इसके बाद अनु त्यागी ने कहा कि इस मामले को बहुत घसीटा जा रहा है। हमारी गाड़ी, पेड़, घर के साथ ही सब कुछ अचानक अवैध करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। घटना के बाद हमारे आसपास के सभी लोग मुझसे, मेरे बच्चों के साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


पुलिस ने मेरठ से किया त्यागी को गिरफ्तार

पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई दिखती है। उसने मंगलवार को कहा कि वह महिला उसकी बहन जैसी है। उसने कहा कि मेरी राजनीति समाप्त करने के लिए यह साजिश रची गई थी।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई। श्रीकांत त्यागी को मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था।

कोर्ट ने त्यागी को दी 14 दिन की न्यायिक हिरासत

इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया।

वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

इससे पहले नोएडा पुलिस आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया। हमारी टीम ने संबंधित एसएचओ को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह पांच तारीख की घटना थी। पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और केस दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles