भूख हड़ताल में AIADMK कार्यकर्ता खाते दिखे बिरयानी?

संक्षेप:

भूख हड़ताल पर बैठे AIADMK कार्यकर्ताओं की बिरयानी खाते तस्वीरें सोशल मीडिया में आई हैं। एआईएडीएमके के ये कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन के नहीं करने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन एक दिन की इस हड़ताल में ये लोग खाते पीते दिखे। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये लोग टौमेटो राइस खा रहे हैं। इन लोगों ने मंगलवार (3 अप्रैल) को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल का ऐलान किया था। भूख हड़ताल के दौरान पार्टी करते इन नेताओं की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देख हर कोई हैरान है। वेल्लोर की तस्वीरों में एआईएडीएमके के कार्यकर्ता कथित रूप से बिरयानी खा रहे हैं, जबकि कोयंबटूर और सलेम में पार्टी के कई नेता/कार्यकर्ता शराब पीते नजर आए। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक जब पत्रकार इनकी तस्वीरें ले रहे थे तो उनपर हमला भी किया गया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये नेता अनशन के नाम पर जम कर खाना पीना खा रहे थे। हालांकि जनसत्ता इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें कि कावेरी जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु में लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम खुद भूख हड़ताल में शामिल हुए थे। सीएम और डिप्टी सीएम ने ही इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु सरकार की पूरी कैबिनेट ही इस भूख हड़ताल में शामिल हुई थी। मंत्रियों ने अलग अलग जिलों में अनशन किया था। बता दें कि कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तमिलनाडु के लोग केंद्र सरकार से कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन करने की मांग कर रहे हैं।

AIADMK के एक दिन के अनशन के अलावा मंगलवार को कई मजदूर संगठनों ने ने भी तमिलनाडु बंद बुलाया था। इस बंद के चलते राज्यभर में लगभग 21 लाख दुकानें बंद रहीं। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने इस मुद्दे पर 5 अप्रैल को तमिलनाडु बंद का ऐलान किया है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles