पद्मावत विवाद : ग्रेटर नोएडा में करणी सेना का यूपी प्रमुख गिरफ्तार

संक्षेप:

  • करणी सेना के प्रमुख कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया
  • कर्ण को ग्रेटर नोएडा से कासना पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • अब तक पूरे प्रदेश में कुल 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

देश भर के कई राज्यों में आज फिल्म पद्मावत के रिलीज होने के साथ-साथ विरोध भी तेजी से बढ़ते विरोध में हिंसक घटना को अंजाम देने वाले करणी सेना के प्रमुख कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्ण को ग्रेटर नोएडा से कासना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब कर्ण को गिरफ्तार किया गया। उस वक्‍त कर्ण सिं‍ह कई विरोध प्रदर्शनों में थे। जानकारी के मुताबिक कासना पुलिस ने कर्ण सिंह को जेल भेज दिया है।  उधर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में कुल 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपको बताते चलें की आज ही करणी सेना के तीन लोगों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट की अवमानना याचिका दायर की गई है। इसमें करणी सेना के संस्‍थापक लोकेंद्र कालवी के साथ ही कर्ण सिंह भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पद्मावत फिल्म कई​ जिलों में रिलीज हो गई है। इस दौरान कई जगह विरोध प्रदर्शन भी तेजी से देखा गया। वाराणसी और आगरा में कड़ी सुरक्षा के बीच पद्मावत फिल्म के टिकट की बिक्री शुरू हुई। हालांकि संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मूवी देखने वालों में उत्साह कम ही नजर आ रहा है। हालांकि नोएडा में किसी तरह का विरोध आज सामने नहीं आया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles