- होम >>
New Noida Master Plan 2041: नए नोएडा का रास्ता साफ, YEIDA 209 वर्ग किमी में बसाएगा शहर
- न्यूज़
- Saturday | 19th October, 2024
छह लाख लोगों को जगह और ओद्योगक एरिया बसेगा प्राधिकरण ने 213वीं बोर्ड बैठक में करीब एक हजार करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण के लिए आरक्षित किए हैं।
नया नोएडा में 8420.92 हेक्टेयर में औद्योगिक इकाइयों को बसाया जाएगा।
इसमें यूपीसीडा को 1370.10 हेक्टेयर के अलावा औद्योगिक एरिया 6885.59 हेक्टेयर और मिक्स इंडस्ट्री 165.22 हेक्टेयर में बसाई जाएंगी।
इस नए शहर में छह लाख लोग रहेंगे, जिसके पहले फेज में तीन लाख लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। यीडा (YEIDA) के मास्टर प्लान 2041 को भी मिली स्वीकृति प्रदेश सरकार ने नया नोएडा के साथ ही यमुना प्राधिकरण (यीडा) के मास्टर प्लान 2041 को भी स्वीकृति दे दी है।
इससे यमुना प्राधिकरण के अलीगढ़ की सीमा तक विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।
मास्टर प्लान को मंजूरी के बाद प्राधिकरण के फेज एक में शामिल गांवों की संख्या 226 हो गई है, जबकि शहरी क्षेत्रफल 37539 हेक्टेयर हो गया है।
शहर में हरियाली का दायरा बढ़ाकर 14.77 प्रतिशत कर दिया है। ओलिंपिक विलेज, जापानी व कोरिया सिटी को मंजूरी मास्टर प्लान 2031 में हरित क्षेत्रफल 11.23 प्रतिशत था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।