नोएडा: सहेली के बुखार को देखकर डरी युवती ने उसे घर से निकाला, कोरोना के डर ने तोड़ा रिश्ता

संक्षेप:

  • कोरोना ने तोड़ा दोस्ती का रिश्ता
  • बुखार आने पर सहेली ने घर से निकाला
  • युवती को किसी ने अस्पताल में भर्ती कराया

नोएडा| कोरोना काल में कितनों ने अपनों को खोया है तो कितनों ने अपनों से किनारा कर लिया. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से सामने आया है। बता दें कि नोएडा में कोविड होने के शक में एक युवती ने सहेली को घर से निकाल दिया। पीड़िता लगभग दो माह से उसके साथ दिल्ली के नजफगढ़ में रह रही थी।
 
युवती को अस्पताल में भर्ती कराया
 
बीमार हालत में भटकती युवती को किसी ने नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की भर्ती कर दिया था। जहां उपचार मिलने के बाद वह स्वस्थ है, लेकिन ठिकाना नहीं होने से परेशान हैं। झारखंड निवासी निशा (28) को पांच दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
उसे बुखार था। चिकित्सकों के मुताबिक, उपचार मिलने के बाद वह ठीक है, लेकिन कोई ठिकाना नहीं होने के कारण वह जाना नहीं चाहती है। चिकित्सकों का कहना है कि वह कमजोर है। अस्पताल में रहने से संक्रमण की चपेट में आने का खतरा है।
 
वह झारखंड के रांची की रहने वाली है पीड़ित

निशा ने बताया कि वह झारखंड के रांची की रहने वाली है। लगभग दो माह पहले सहेली के पास आई थी। सप्ताह भर पहले उसे बुखार आया तो सहेली ने कोरोना होने के शक में घर से निकाल दिया। उसका कहना है कि लॉकडाउन के कारण अपने घर भी नहीं जा सकती।
 
अस्पताल में सिर्फ चार बेड

अस्पताल के स्टॉफ ने बताया कि इमरजेंसी में केवल चार बेड हैं। मरीज के ठीक होने के बाद अस्पताल में नहीं रख सकते हैं। उन्होंने समस्या निवारण के लिए सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है। हालांकि, शाम तक पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं आया था।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles