- होम >>
Noida News: ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टरमाइंड माइकल बांग्लादेश बॉर्डर के रास्ते भागा नाइजीरिया, आज दाखिल होगी रिमांड अर्जी
- न्यूज़
- Monday | 22nd April, 2024
प्रवीण विक्रम सिंह, ग्रेटर नोएडा।
ओमिक्रोन एक सेक्टर मथुरापुर में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री की जांच में जुटी पुलिस ने ड्रग्स के सैंपल को जांच के लिए गुजरात लैब भेजा है।
वहीं सूत्रों ने दावा किया है कि पिछले वर्ष मई के महीने में पकड़ी गई दो ड्रग्स फैक्ट्री संचालित करने का मास्टरमाइंड माइकल बेंसन बांग्लादेश के रास्ते नाइजीरिया भाग गया है।
माइकल की पत्नी रेवेका ने हाइकोर्ट में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया था कि पुलिस ने जबसे फैक्ट्री पकड़ी है, उसके बाद से उसका पति गायब है।
उसने पुलिस पर पति को गायब कर अनहोनी होने की आशंका जाहिर करते हुए आरोप लगाया था।
माइकल को भारत लाना बड़ी चुनौती अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मास्टमाइंड माइकल के नाइजीरिया भागने के बाद उसको वापस भारत लाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है।
ड्रग्स के सिंडिकेट में विदेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या ने पुलिस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस काले कारोबार के पैर जड़ से कैसे समाप्त किए जाए। हालांकि इसमें कुछ हद तक पुलिस सफल भी हुई, लेकिन लगातार ड्रग्स फैक्ट्री का पकड़ा जाना इस ओर इशारा कर रहा है कि आरोपितों के मन में पुलिस का भय नहीं है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।