Valentine Day 2018 : सिंगल लड़कियों के लिए किराये पर बॉयफ्रेंड

संक्षेप:

  • सिंगल लड़कियों के लिए शानदार ऑफर,
  • बॉयफ्रेंड की हैं कई शर्तें भी,
  • किराए पर बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती का विकल्प

गुड़गांव। वेलेंटाइन डे को गुलज़ार करने के लिए जहां कम्पनियां नई तरकीबें इजाद कर रही हैं। वहीं गुड़गांव में सिंगल लड़कियों के लिए एक बड़ा ऑफर है वैलेंटाइन डे पर। जिन सिंगल लड़कियों के पास बॉयफ्रेंड नहीं है वो किराये पर बयफ्रेंड हायर कर सकती है। यानी थोड़े रुपए खर्च करके आप भी अपने वैलेंटाइन डे को स्पेशल बना सकती हैं। फिल्हाल तो सुविधा सिर्फ गुड़गांव में मिल रही है।

अगर आपको इस वैलेंटाइन डे पर अकेलापन सता रहा है और आप की जेब में पैसे हैं तो आप जिसको भी चाहें जला सकती है। एक अच्छी कम्पनी मिलेगी और शानदार दिन। गुड़गांव के एक व्यवसाई ये ऑफर दिया है। वो चाहते हैं कि लड़कियां उनको किराए पर ले सकती हैं। इस बिज़नेसमैन का नाम शकुल गुप्ता है। जिसने फेसबुक पर बकायदा पोस्ट लिखा है। इसके अलावा लड़कियों को बकायदा कई तरह के पैकेज भी ऑफर किये हैं।

शकुल अपने पैकेज में कई सुविधाएं दे रहे हैं इसमें ऑडी राइड करना चाहें या फिर हाथ पकड़ना सभी ऑपशन आपके पास होंगे। शकुन का ये विज्ञापन कम फेसबुक पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रही है। इस ऑफर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है तभी तो हजारों की तादाद में लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर रहे हैं। दरअसल वैलेंटाइन डे पर शकुल खुद को ही किराए पर बॉयफ्रेंड के रूप में देने के लिए तैयार है। ऐसा नहीं है कि आपको खाली रुपए ही देने होंगे। इसके अलावा भी उनकी कई शर्ते हैं। उनकी पहली शर्त है कि बॉयफ्रेंड के रूप में वो फैशन का बिल्कुल ज़िक्र नहीं होगा। दूसरी शर्त है कि वो कॉकरोच भी नहीं भगाएंगे।

ये भी पढ़े : 20 साल के कॉलेज छात्र ने बनाया रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति लाने वाला पोर्टल


वैलेंटाइन डे पर शकुल ने खुद को किराए का बॉयफ्रेंड के रूप में पेश कर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। दिलचस्प ये है कि शकुल ने जो सिंगल लड़कियों के लिए पैकेज ऑफर किया है उसमें नेटफ्लिक्स पर मनपसंद चीजें देखना भी शामिल है। शकुल का कहते हैं कि वो लड़कियों के लिए हर तरह का अच्छा खाना बना सकते हैं। हां सी-फूड वो नहीं खाएंगे। वेलेंटाइन डे के इस रेंट ए बॉयफ्रेंड पैकेज में अन्य सुविधाएं भी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।