महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगे पिंक पुलिस बूथ, अपराध पर लगेगी लगाम

संक्षेप:

  • महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिले में बनेंगे पिंक पुलिस बूथ। 
  • महिलाओं की सहायता के लिए इन बूथों पर पिंक वाहन भी होंगे।
  • बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी।

नोएडा- महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने व अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले में पिंक पुलिस बूथ बनेंगे। साथ ही, महिलाओं की सहायता के लिए इन बूथों पर पिंक वाहन भी होंगे। पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर लिया और पिंक बूथ के लिए स्थानों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी। महिला पुलिसकर्मी त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल देंगी। इसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे।

गृह मंत्रालय की तरफ से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ देश के कई शहरों में बनाए जाएंगे। जिले में भी इसकी तैयारी चल रही है। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जहां महिलाओं का आवागमन अधिक है। यहां बूथ बनाकर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की जाएगी। बूथ में महिला अपराध से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। पुलिस पिंक बूथ का मॉडल लगभग तैयार कर चुकी है। यहां पुलिस के लिए जरूरी सभी तरह के संचार माध्यम होंगे। साथ ही, पीड़ित महिला के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों से लेकर हाईवे व एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ की व्यवस्था होगी।

क्राइम मैपिंग सिस्टम से होगा स्थान का चयन
बूथ जनपद के उन स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराध अधिक हैं। इसके लिए पुलिस क्राइम मैपिंग सिस्टम का सहारा ले रही है। इससे चेन, पर्स व मोबाइल झपटमारी और महिला अपराध से जुड़ी अधिक घटनाओं वाले इलाके की पहचान की जा रही है। इन्हीं चयनित स्थानों पर पिंक बूथ का निर्माण होगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आपातकालीन स्थिति में तुरंत मिलेगी मदद
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पिंक बूथ में अगर कोई महिला आकर शिकायत करती है तो उसे तुरंत मदद मिलेगी। पुलिसकर्मी वहीं से महिला की सहायता करते हुए परिजनों से संपर्क करेगी। इस साल परियोजना पूरी कर ली जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles