UP Election 2022: आज गौतमबुद्धनगर में घर-घर जाकर वोट मांगेगे अमित शाह, प्रभावी मतदाता संवाद में भी होंगे शामिल

संक्षेप:

  • विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गौतमबुद्धनगर जिले में मतदान।
  • डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान में वोट मांगेगे गृह मंत्री अमित शाह।  
  • शारदा यूनिवर्सिटी में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।

नोएडा- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गौतमबुद्धनगर जिले में मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का अभियान चलाया हुआ है।

इसी कड़ी में देश के गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर दो बजे गौतमबुद्धनर जिले के तुगलपुर में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान में वोट मांगेगे। इसके बाद शारदा यूनिवर्सिटी में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इससे पहले, अमित शाह आज वृंदावन और मथुरा का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इसके बाद संभवत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह मथुरा के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वृंदावन पहुंच सकते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles