लूटपाट से पहले नमस्ते करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

नोएडा, सात अगस्त (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सुबह की सैर पर निकले लोगों से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ यह बदमाश पहले लोगों को नमस्ते और सलाम करके रोकता था, फिर उनके साथ हथियार के बल पर लूटपाट करता था।

इसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न थानों में दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रविवार सुबह को थाना सेक्टर 39 पुलिस गश्त पर थी, तभी कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाते हुए भागने लगे।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बब्बू पुत्र इकराम निवासी दिल्ली के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस बदमाश पर दिल्ली में लूटपाट सहित विभिन्न मामलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नोएडा में इसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि यह बदमाश सुबह को सैर करने निकले बुजुर्ग व्यक्तियों को सलाम या नमस्ते कहकर रोक लेता था, फिर उनका हालचाल पूछता था, इसके बाद उनके गला से चेन या उनका मोबाइल फोन आदि लूट कर भाग जाता था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।