- होम >>
15 राजमार्गों पर गश्ती करेंगे 38 वाहन, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान; ये है CM नीतीश कुमार का पूरा प्लान
- न्यूज़
- Thursday | 31st October, 2024
पहले चरण में सर्वाधिक दुर्घटना वाले एनएच-28 (छपरा-बेतिया-लौरिया-बगहा), एनएच-30 (पटना-बख्तियारपुर), एनएच-31 (बरौनी-मुजफ्फरपुर-पिपराकोठी) और एनएच-57 (मुजफ्फरपुर-दरभंगा-पूर्णिया) पर कुल 1125 किमी में 23 वाहन गश्ती में लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने राजमार्ग गश्ती वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इन राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम के डायल-112 के संबद्ध किया गया है ताकि आपातकालीन परिस्थिति में इन वाहनों को घटनास्थल पर अविलंब भेजा जा सके।
साथ ही प्रभावी कार्रवाई हेतु इस पर लगे उपकरणों के माध्यम से वाहन अथवा नियंत्रण कक्ष से केंद्रीयकृत समाधान का प्रविधानकिया गया है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार और राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ये भी पढ़ें- RCP Singh New Party: नीतीश के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने बनाई नई पार्टी, 140 सीटों पर खेल की तैयारीये भी पढ़ें- बिहार पॉलिटिक्स की बड़ी खबर; नीतीश कुमार होंगे शॉक लालू यादव ने चुनाव से पहले कर दिया खेला ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।