- होम >>
`15 साल में कितनी...`, बिहार में `Employment War` पर नीतीश का तेजस्वी पर पलटवार; कह दी चुभने वाली बात
- न्यूज़
- Friday | 24th May, 2024
उन्होंने बक्सर के नावानगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री ने एनडीए सरकार के दौरान बिहार और पूरे देश में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। बिहार में आठ लाख लोगों को नौकरियां दी गई- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में आठ लाख लोगों को नौकरियां दी गई हैं।
अभी दो लाख और लोगों को नौकरी दी जाएगी।
आरक्षण में सबको हिस्सेदारी दी।
जाति आधारित गणना के आधार पर गरीब चिह्नित परिवारों को स्वरोजगार के लिए दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बक्सर से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। तेजस्वी यादव पर नीतीश कुमार ने फिर साधा निशाना उन्होंने कहा कि रोहतास के करगहर के जगजीवन राम स्टेडियम में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री कहा कि बिहार का परिदृश्य बदलने में भाजपा ने भरपूर सहयोग किया, तभी जंगलराज खत्म हुआ है।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा नौकरी देने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल में कितनी नौकरी उनकी पार्टी ने दी है, यह सबको पता है।
चार लाख सरकारी नौकरी और एक लाख लोगों को रोजगार राज्य की एनडीए सरकार ने दिया है। मुख्यमंत्री ने सासाराम से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम को समर्थन करने की अपील की।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।