- होम >>
65 प्रतिशत आरक्षण को लेकर बिहार भर में RJD का आंदोलन, धरने पर बैठे तेजस्वी यादव; राजद ने कहा- देशभर में...
- न्यूज़
- Sunday | 1st September, 2024
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जातिगत जनगणना हुई भी लेकिन फाइनल रिपोर्ट आते-आते केंद्र में भाजपा की सरकार बन गई, जिसने जातिगत जनगणना के आंकड़ों को प्रकाशित नहीं किया और उसे फ्रीज कर दिया। जगदानंद ने क्या कहा? जगदानंद ने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया, मगर राज्य सरकार के नकारात्मक रवैये और न्यायालय में सही तरीके से बातों को नहीं रखने के कारण न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी है। अगर इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाता है तो न्यायायिक प्रक्रिया पर स्वत: रोक लग जाएगी।
इन्हीं दोनों मांगों को लेकर राजद के साथी रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे।
मांगें माने जाने तक हम सड़क से लेकर सदन तक अपने अभियान को जारी रखेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित धरने में शामिल होंगे वहीं पार्टी के अन्य नेता अपने अपने जिला मुख्यालयों पर आयोजित धरने में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Shyam Rajak: RJD में क्यों चले गए थे श्याम रजक? JDU में वापसी के बाद खुलकर बताया सबकुछ KC Tyagi: JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से केसी त्यागी ने क्यों दिया इस्तीफा? खुद बताई असली बात, कहा- CM नीतीश को... ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।