Air Pollution in Bihar: दीवाली की रात सबसे ज्यादा हाजीपुर में खराब हुई हवा, 340 पहुंचा AQI; कारण पटाखा नहीं कुछ और

विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष दीवाली की रात हवा की गति 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली।

हवा तेज होने के कारण राजधानी के आकाश में प्रदूषण का लेयर नहीं बन सका। तेज हवा के कारण धुआं बिखर जा रहा था।

यह सिलसिला पूरी रात जारी रही।

साथ ही वातावरण में आजकल नमी कम होने के कारण धूलकण का बिखराव हो जा रहा है। हाजीपुर में हाइवे निर्माण के कारण एक्यूआई 340 पर पहुंचीदीवाली की रात वायु प्रदूषण की मात्रा राज्य में सबसे ज्यादा हाजीपुर में रिकॉर्ड की गई।

वहां पर 340 एक्यूआई रिकॉर्ड की गई।

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ. डी.के.शुक्ला का कहना है कि हाजीपुर में हो रहे वायु प्रदूषण का मुख्य कारण पटाखा नहीं है। प्रदूषण से दीवाली को कोई लेना देना नहीं है।

वर्तमान में वहां पर हाइवे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण हो रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।