- होम >>
Barauni Rajkot Train: पाटलिपुत्र के रास्ते बरौनी से राजकोट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और पूरा रूट
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल अब 27 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को राजकोट से 12.50 बजे खुलकर रविवार को 00.10 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल अब 29 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को बरौनी से 22.30 बजे खुलकर सोमवार को 01.05 बजे पाटलिपुत्र, 05.15 बजे डीडीयू, 08.55 बजे प्रयागराज, 16.15 बजे टुंडला, 16.55 बजे आगरा फोर्ट, 20.30 बजे कोटा तथा मंगलवार को 09.05 बजे अहमदाबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.50 बजे राजकोट पहुंचेगी। राज्यरानी के एसी बंद होने पर यात्रियों का हंगामा पटना साहिब पर डेढ़ घंटे खड़ी रही राजरानी एक्सप्रेस, पटना पटना पूर्णिया एक्सप्रेस के दो बोगियों के बीच कपलिंग टूटने की वजह से पटना-साहिब पटना जंक्शन के बीच ढाई घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। सहरसा से पटना आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस को डेढ़ घंटा से अधिक समय तक पटना साहिब में रोककर रखना पड़ा।
इस दौरान तकनीशियनों ने ट्रेन के एसी कोच का एसी बंद कर दिया।
डेढ़ घंटे तक सारे यात्री परेशान रहे।
परेशान यात्रियों ने पहले तो एसी तकनीशियन को ढूंढा और जब वह नहीं मिला तो पटना साहिब स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
काफी देर तक हंगामा होते रहा। यात्रियों की शिकायत पर बार-बार संबंधित तकनीशियन को एसी ठीक करने के लिए सूचना भी प्रसारित कराई गई।
परेशान यात्रियों ने बताया कि ट्रेन लेट होने के साथ-साथ एसी को बंद करने से काफी परेशानी होती है।
बंद बोगी में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।