B.Ed Entrance Exam: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 50 हजार के पार आवेदन, केंद्र चयन में पटना पहली पसंद

, पटना।

दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 50 हजार से अधिक हो गई है।

सीईटी 2024 के लिए नामित नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया तीन मई से आरंभ है।

10 मई शाम तक 50,892 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन करा लिया है।

सीईटी-बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य भर के 11 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

इसमें अब तक प्रथम वरीयता के आधार पर केंद्रों के चयन के मामले में अभ्यर्थियों की पहली पसंद पटना और दूसरा गया शहर शामिल है।

इस वेबसाइट पर करें आवेदन साथ ही शिक्षा शास्त्री के लिए अब तक 541 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन करा लिया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।