- होम >>
Bhagalpur News: बदल जाएगा सुल्तानगंज स्टेशन का नाम, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की घोषणा; लंबे समय से थी मांग
- न्यूज़
- Monday | 4th November, 2024
समारोह को संबोधित करते हुए, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सेवा करने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि महादेव की भक्ति और शक्ति जिनके अंदर होती है, वे महान होते हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सत्य है और हमारी संस्कृति हमें ईश्वर के करीब ले जाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भी आया बयानसेवा ही शक्ति को प्रदर्शित करती है और शक्ति ही भक्ति का आधार है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आज तक किसी सरकार या नेता ने इन सेवा करने वालों को सम्मानित करने के बारे में नहीं सोचा।
उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर डेढ़-दो महीने तक श्रद्धालुओं की निरंतर सेवा करना आसान नहीं है।
यह बहुत साहस का काम है।
और यही सच्चे शिवभक्त हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ करने का प्रस्ताव आया है और आशा जताई कि इससे सेवा करने वालों का हौसला बढ़ेगा।समारोह में बोल बम सेवा शिविर महासंघ के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, महासंघ के विश्वनाथ भगत, त्रिभुवन कुमार, अनुपम अग्रवाल, सतेंद्र पांडेय तथा बोल बम सेवा समिति के सैकड़ों लोग और भाजपा के कई प्रदेश पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
मंच संचालन सजल झा ने किया। Bihar Politics: जनसुराज ने RJD के साथ कर दिया खेला, लालू की पार्टी में मची खलबली; फोन कॉल से हुआ खुलासाNitish Kumar : CM नीतीश ने अचानक इस दिग्गज नेता का छू लिया पैर, संभालने पहुंचे विजय कुमार चौधरी; पढ़ें पूरा मामला ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।