- होम >>
Bihar 7th Phase Voting : पहले जलपान फिर मतदान... स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने का क्या है उपाय? पढ़ लें डॉक्टर की सलाह
- न्यूज़
- Saturday | 1st June, 2024
आईएमए के संयुक्त सचिव व एशियन सिटी हास्पिटल में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय कुमार व गर्दनीबाग अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू कुमारी ने गर्मी के मौसम में कई सावधानी बरतने की सलाह दी है। बेचैनी, अधिक पसीना व चक्कर आने पर करें ये काम डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि तमाम सावधानी के बाद भी यदि कहीं भी बेचैनी महसूस हो, अधिक पसीना आए या चक्कर आए तो आसपास कहीं छायादार जगह पर बैठकर आसपास के लोगों को बताएं।
आम जन के लिए भी यह जानना जरूरी है कि यदि कहीं ऐसा कोई भी व्यक्ति शिकायत कर रहा हो तो उन्हें ठंडे स्थान पर बिठाएं। ठंडा पानी या ओआरएस का घोल पिलाएं।
यदि किसी को अधिक गंभीर लक्षण जैसे मतिभ्रम, नाक से खून निकलना, हीट स्ट्रोक या लू आदि के लक्षण दिखें तो नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। गर्भवती व बुजुर्ग महिलाएं बरतें ये सावधानी डॉ. अंजू कुमारी ने बताया कि गर्भवती नाश्ता व ओआरएस लेने के बाद ही मतदान के लिए जाएं।
चेहरे व सिर को पतले सूती कपड़े से अच्छे से ढंककर निकलें।
कहीं भी बाहर निकलें तो इसका ध्यान रखें।
यदि चक्कर आता है तो मेडिकल कैंप व एंबुलेंस की मदद प्राप्त कर सकती हैं। वहीं बुजुर्ग महिलाएं नाश्ता-पानी के साथ बीपी-मधुमेह आदि की दवाएं लेने के बाद ही घर से निकलें।
यदि मतदान के लिए जा रहे हैं और केंद्र पर भीड़ हो या पैदल गए हैं तो पानी के साथ तरबूज-खीरा, सत्तू का घोल आदि लेकर जाएं ताकि शरीर में तरावट बनी रहे। गर्मी के दुष्प्रभाव को बेअसर करेंगे ये उपाय नाश्ते-भोजन में प्याज, खीरा, आम जैसे खट्टे फल, ज्यादा मात्रा में दही या छाछ का सेवन करें।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।