Bihar Assembly By-election: महागठबंधन ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया एलान, तरारी से राजू यादव को बनाया उम्मीदवार

तरारी से भाजपा ने सुनील पांडेय के बेटे को बनाया उम्मीदवार  भाजपा ने ने तरारी व रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।

तरारी से विशाल प्रशांत और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह भाजपा के कैंडिडेट होंगे। विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पांडेय तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे हैं।

विशाल प्रशांत 18 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के समक्ष अपने पिता सुनील पांडेय के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

उसी समय से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। तरारी सीट से प्रशांत किशोर के कैंडिडेट की भी चर्चा तरारी सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार के नाम की भी काफी चर्चा है।

प्रशांत किशोर ने तरारी से लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एसके सिंह को तरारी सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि तरारी सीट से 2020 के चुनावों में सीपीआई (एमएल) के सुदामा प्रसाद विधायक बने थे।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में आरा से चुनाव जीतकर सांसद बन गए।

सुदामा प्रसाद तरारी सीट से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं। जदयू ने बेलागंज से मनोरमा देवी को दिया टिकट जदयू ने अपने पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।