Bihar Board Inter Merit List: बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन के लिए जारी की मेधा सूची, इस वेबसाइट पर देखें

नामांकन नहीं करने वाले छात्रों को नाम OFSS से कट जाएगा इसके बाद आवंटित संस्थानों जाकर नामांकन लेंगे।

अगर कोई आवेदक आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं लेते हैं तो वर्तमान सत्र 2024-26 में उनका नाम ओएफएसएस सिस्टम से हटा दिया जाएगा।

इसके बाद आगे जो भी चयन सूची जारी की जाएगी उसमें भी उनका नाम नहीं रहेगा।

उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। स्कूल से संतुष्ट नहीं, तो दूसरे विकल्प चुनें परीक्षा समिति ने कहा है कि पहली सूची में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट विद्यार्थी स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे।

अगर कोई विद्यार्थी उन्हें आवंटित किए जानेवाले स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा स्कूल या संकाय चुनना चाहते हैं तो वे स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में नामांकन ले लें, जहां उनका चयन हुआ है।

अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इस संस्थान में नामांकन कराने के बाद ही वे दूसरे या तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में नामांकन ले सकेंगे।

स्लाइड अप का विकल्प 14 जुलाई तक अपनाना होगा। स्लाइड अप के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में नामांकन मिलेगा, जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के समय दिया है। ये भी पढ़ें- Bihar Weather Today: प्रदेश में मानसून पड़ा कमजोर, उत्तरी बिहार में हल्की वर्षा के आसार; पढ़ें पूरा अपडेट ये भी पढ़ें- Bihar CTET News: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़े गए 30 फर्जी परीक्षार्थी, 50 हजार लेकर दे रहे थे एग्जाम ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।