- होम >>
Bihar Bridge Collapse: बिहार में चल पड़ा पुलों के ध्वस्त होने का सिलसिला, पिछले 15 दिन में गिर गए इतने ब्रिज
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
सिवान में गिरा पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा सिवान में टेघड़ा-तेवथा के बीच बने तीन पाया वाला पुल की लंबाई 13 फीट तथा चौड़ाई आठ फीट थी।
इसका निर्माण 35 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर कराया था।
इससे गोहपुर, मिश्रवलिया, बजरहियां, पांडेपुर, खंहौरी, नौतन गांव का संपर्क टूट गया है। महाराजगंज के देवरिया में ध्वस्त हुआ पुल, 10 लाख की लागत से बना था सिवान में महाराजगंज के देवरिया में पुल ध्वस्त होने से महाराजगंज व दारौंदा प्रखंड के कई गांवों का संपर्क टूट गया।
देवरिया गांव में बना तीन पाया के पुल की लंबाई 30 फीट व चौड़ाई 12 फीट थी।
तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह के सांसद मद से 2004 में करीब 10 लाख की लागत से बना था। सिवान में नौतन-सिकंदरपुर गांव के समीप बना तीन पाया वाले पुल की लंबाई 15 फीट व चौड़ाई 10 फीट थी।
पुल का निर्माण तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह के सांसद मद से 1998 में छह लाख की लागत से कराया गया था।
पुल ध्वस्त होने से हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। सारण में गंडक नदी पर बना पुल ध्वस्त सारण की दंदासपुर पंचायत के सारण गांव के पास गंडकी पर ही बना डेढ़ सौ साल पुराना ब्रिटिश कालीन पुल ध्वस्त हो गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।