Bihar By Election voting 2024 updates: बिहार की चारों विधानसभा सीटों पर कितने फीसदी हुआ मतदान, पढ़ें चुनाव आयोग का ताजा अपडेट

गया के कुजापी में मतदान केंद्र में लगी मतदाताओं की भीड़ गया के इमामगंज (Imamganj) से कौन-कौन हैं उम्मीदवार?इस क्षेत्र में 2015 से जीतनराम मांझी विधायक थे लेकिन 2024 में केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद उपचुनाव में अपनी बहू दीपा मांझी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।

हम के सामने राजद के रौशन मांझी (Roshan Manjhi) और जन सुराज (Jan Suraaj) के जितेन्द्र कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। गया के बेलागंज (Belaganj) से उम्मीदवारराजद के उम्मीदवार विश्वनाथ यादव तो जनता दल (यू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी आमने-सामने हैं।

वहीं, जनसुराज के उम्मीदवार मोहम्मद अमजद भी मैदान में हैं। तरारी से उम्मीदवारपूर्व विधायक सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत एनडीए की तरफ से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

वहीं, माले की ओर से राजू यादव, जो यादव समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जनसुराज पार्टी से पहली बार चुनाव लड़ रहीं किरण सिंह हैं। कैमूर के रामगढ़ से ये उम्मीदवार मैदान मेंकैमूर की रामगढ़ सीट पर 5 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनमें आरजेडी के अजीत सिंह, भाजपा के अशोक सिंह, बसपा से सतीश कुमार पिंटू, जनसुराज से सुशील सिंह, राष्ट्रीय संभावना पार्टी से राजकुमार राम मैदान में हैं। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।