Bihar By Elections Voting: 38 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद, बेलागंज में पड़े सबसे अधिक वोट; 4 सीटों पर ऐसा रहा हाल

चारों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर 1277 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तरारी विधानसभा क्षेत्र में 332 बूथ, रामगढ़ विधानसभा में 294 बूथ, इमामगंज में 346 बूथ एवं बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 305 बूथों की स्थापना की गई थी। मतदान के लिए आयोग द्वारा तरारी विधानसभा क्षेत्र में 459 बीयू (बैलेट यूनिट), 463 सीयू (कंट्रोल यूनिट) जबकि 488 वीवीपैट का प्रयोग किया।

इसी प्रकार से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 409 बीयू, 409 सीयू और 436 वीवीपैट लगाया था।इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में 469 बीयू, 471 सीयू और 496 वीवीपैट जबकि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 417 बीयू, 414 सीयू और 448 वीवीपैट के माध्यम से मतदान कराया गया।

आयोग द्वारा हर बूथ पर औसतन 941 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है।

चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 639 बूथों से बेवकास्टिंग कराई गई। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में नौ प्रत्याशी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे थे।

जिसमें एनडीए प्रत्याशी दीपा कुमारी उर्फ दीपा मांझी, आरजेडी प्रत्याशी रौशन मांझी और जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी जीतेंद्र पासवान का किस्मत दांव पर लगा हैं।सभी प्रत्याशियों का किस्मत मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया हैं।

इन प्रत्याशियों का किस्मत 23 नवंबर को गया ब्रजगृह में खुलेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।