- होम >>
Bihar Cab Service: बिहार में कैब सेवा के लिए परमिट और आवेदन शुल्क घटा, छोटे शहरों के वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले
- न्यूज़
- Wednesday | 21st August, 2024
वाहन और शुल्क जिसमें की गई कमी वाहन वर्तमान शुल्क संशोधित शुल्क मोटर बाइक 1650 1150 ऑटो रिक्शा 5650 1150 मोटर कैब (5-7 सीट) 23650 4150 मैक्सी कैब (7-13 सीट) 23650 5150 मिनी बस (13-23 सीट) 23650 7150 बस (23 सीट से अधिक) 8500 दूरी के अनुसार सरचार्ज 9000 ट्रैक्टर (ट्रेलर समेत) 00 3000 छोटे मालवाहक वाहन 8200 5000 मध्यम मालवाहक वाहन 8200 6000 भारी मालवाहक वाहन 8200 7000 नागरिकों का बनेगा सोशल रजिस्टर, एक पोर्टल से सेवा-योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों का परिवार आधारित सोशल रजिस्टर तैयार करने और सरकार की विभिन्न योजना और सेवाओं का लाभ एक पोर्टल से देने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। इसके लिए यूनिफाइड सर्विस डिलीवरी प्लेटफार्म (बिहार-वन) बनेगा।
पोर्टल बनाने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया है।
इसके लिए 85.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डॉ. सिद्धार्थ के अनुसार, प्रदेश में लाभ से जुड़ी जितनी भी योजनाएं संचालित हैं, उनके लिए अभी कोई एकीकृत व्यवस्था नहीं थी।
बिहार वन पोर्टल से आम नागरिक राज्य के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक पोर्टल से ले सकेंगे। नागरिकों को सिंगल साइन ऑन एवं सिंगल विंडो के माध्यम से आवेदन करने में सहूलियत होगी।
वन पोर्टल में नागरिकों का प्रोफाइल एवं कॉमन डॉक्यूमेंट सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध रहेगी। इससे सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं एवं योजनाओं के आवेदन करने एवं दस्तावेज सत्यापन में आसानी होगी और समय की बचत होगी।
सेवाओं और योजनाओं की पात्रता एक ही डैशबोर्ड पर रहेंगी। सोशल रजिस्टर में निबंधित परिवारों का व्यापक और विश्वसनीय डाटा तैयार होगा।
इससे सभी लाभों को आम जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।