Bihar Constable Recruitment Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा में 10 अभ्यर्थी गिरफ्तार, 65 प्रतिशत रही उपस्थिति

कदाचार की रोकथाम के लिए कोचिंग सेंटरों के आसपास सादी वर्दी में जवान तैनात किए गए थे।

पुलिस कार्रवाई को देखते हुए बुधवार को पटना सहित जिला मुख्यालय के कोचिंग सेंटर के आसपास सन्नाटा पसरा रहा। बक्सर में 145 प्रवेश पत्र के साथ दो धराए बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डुमरांव के आनन्द बिहार होटल में दो लड़कों के प्रवेश पत्र से उनके फोटो का मिलान नहीं होने पर मोबाइल समेत सामान की जांच की गई।

उनसे 145 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बरामद होने पर दोनेां को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कैमूर के भभुआ थाना के रुइयां निवासी छोटेलाल चौरसिया तथा मनिहारी के रौशन चौरसिया के रूप में हुई। दो पन्ने पर पटना और बक्सर के परीक्षा केंद्रों के नाम तथा उन केंद्रों के कुछ परीक्षार्थियों के रौल नंबर मिले हैं।

सात और 11 अगस्त को होने वाली परीक्षा के 145 प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल, पैन कार्ड, छह डेबिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत पहचान पत्र तथा 3200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी लेकर हुआ फरार, प्राथमिकी सासाराम जिला मुख्यालय स्थित बाल विकास विद्यालय परीक्षा केंद्र से अमरेंद्र प्रताप सिंह नामक परीक्षार्थी अपने साथ ओएमआर शीट की कार्बन कापी लेकर चला गया था।

केंद्राधीक्षक ने परीक्षार्थी व संबंधित कक्ष में प्रतिनियुक्त मो. शोएब के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

पुलिस नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है। औरंगाबाद में बक्सर पुलिस के इनपुट पर बुधवार की सुबह पेपर लीक के संदेह पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

रोहतास के करहगर थाना क्षेत्र के धनेज गांव निवासी मंजीत पाल और मो. समीर साह को मधुरम होटल से पकड़ा है। टाउन इंटर कॉलेज के पास से रोहतास के अगरेर थाना के ज्ञानी बिगहा निवासी अजीत नारायण को पकड़ा गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।