- होम >>
Bihar Crime News: बिहार में JDU नेता के घर 10 लाख की डकैती, 12 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
डीएसपी सदर टू सत्यकाम ने बताया कि अपराधियों की तलाश में छानबीन की जा रही है। रात करीब 12.30 बजे हुई डकैती जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर कछूआरा में जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार रहते हैं।
इनका मकान गांव के बाहरी हिस्से में है।
मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे घर के पिछले हिस्से से 12 की संख्या में रहे हकैत अंदर घुस आए। घर का एक-एक कोना खंगाला डकैतों ने हथियार के बल पर घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया।
घर के सभी सदस्यों को अपराधियों ने एक स्थान पर बैठा दिया।
इसके बाद घर के एक-एक कोना को खंगाल दिया।
घर में रखे खानदानी जेवरात एवं अन्य समान और 38 हजार रुपया नकदी लूट ली। सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष गोपालपुर जावेद अहमद खां दल बल के साथ पहुंचे और घटना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया।
मौके पर सिटी एसपी पूर्वी एवं डीएसपी सदर टू भी पहुंचे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।