- होम >>
Bihar CTET Exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़े गए 30 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा
- न्यूज़
- Monday | 8th July, 2024
इन स्कूलों से हुई गिरफ्तारी लहेरियासराय के प्लस टू एमएल एकेडमी स्कूल दो, जिला स्कूल से दो, भिगो स्थित एंजेल हाई स्कूल से दो, बहादुरपुर थाना के भैरोपट्टी के नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल केंद्र से एक, सदर थाने के दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोड़ से एक समेत 12 की गिरफ्तारी हुई है। 50 हजार लेकर दे रहे थे परीक्षा फर्जी परीक्षार्थियों ने कहा कि 50 हजार रुपये लेकर असली छात्र कर जगह पर परीक्षा देने आए थे।
पुरुष परीक्षार्थी के बदले पुरुष और महिला परीक्षार्थी के बदले महिला परीक्षा देने आई थी।
इसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रथम पाली में एमएल एकेडमी से मधुबनी के मधेपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर शंकरपुर निवासी राम प्रसाद यादव के पुत्र मनोज कुमार को पकड़ा गया वह दरभंगा सदर थाना के धोई निवासी रामबाबू मंडल के पुत्र श्रवण कुमार मंडल की जगह परीक्षा दे रहा था।
केंद्र के गेट से उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। बहादुरपुर थाने के भैरोपट्टी के नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल केंद्र से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी सोमारू प्रजापति के पुत्र मुकेश कुमार को पकड़ा गया।
वह पटना के महेंद्रू के सोनू राजभर के बदले परीक्षा दे रहा था।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि केंद्राधीक्षक हेमंत कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।