Bihar Election News: चुनाव के दौरान नेपाल सीमा के ये इलाके बने बड़ी चुनौती, 57 चेकपोस्ट से की गई निगरानी

इतने सुरक्षा बलों की तैनाती की गई पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पांचवें चरण में लगभग 40 हजार सुरक्षा बलों और 18 हजार 800 गृहरक्षक बलों की तैनाती की गई थी।

मतदान क्षेत्र में 3,872 असुरक्षित टोलों की पहचान की गई थी।

संदिग्धों की रोकथाम के लिए अंतरराज्यीय 93 चेकपोस्ट भी बनाए गए थे। मधुबनी और सीतामढ़ी में नेपाल की करीब 78 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए 57 चेकपोस्ट बनाए गए थे।

जहां पुलिस के साथ एसएसबी व एक्साइट की टीम भी तैनात रही।

गंडक, गंगा और घाघरा नदी के दियारा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए नदी गश्ती की व्यवस्था थी। इसके लिए एसडीआरएफ के 10 बोट के साथ 40 जवानों को लगाया गया था।

स्थानीय स्तर पर 30 नावों की भी व्यवस्था थी।

इसके अलावा 20 अश्वारोही दल और दियारा में पहले से बने पुलिस शिविर से भी घूम-घूमकर पूरे क्षेत्र पर नजर रखी गई। आचार संहिता उल्लंघन के 40 मामले दर्ज आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से संबंधित जिलों में 41 हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, वहीं 1088 लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है। आदर्श आचार संहिता के कुल 40 मामले दर्ज किए गए हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।