- होम >>
Bihar Election Result 2024: `चुनावी रणक्षेत्र` में राजपूत-भूमिहारों का जलवा, यादव प्रत्याशियों ने भी मारी बाजी; पढ़ें डिटेल
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
एनडीए में भाजपा ने पांच राजपूत उम्मीदवार को चुनाव में उतारा था।
इसमें महाराजगंज से जर्नादन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रुड़ी और पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह जीते हैं। गिरिराज-विवेक ठाकुर जीते भाजपा ने भूमिहार जाति से गिरिराज सिंह को बेगूसराय और विवेक ठाकुर को नवादा से उम्मीदवार बनाया था और दोनों ने ही जीत दर्ज की है।
भाजपा ने ब्राह्मण जाति से गोपाल जी ठाकुर को दरभंगा और कायस्थ जाति से रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया था, ये दोनों ने भी जीत गए हैं। भाजपा के दो यादव कैंडिडेट भी जीते भाजपा ने यादव जाति से तीन उम्मीदवार उतारा था, जिसमें से दो कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की है।
इसमें मधबुनी से अशोक यादव और उजियारपुर से नित्यानंद राय शामिल हैं।
भाजपा ने वैश्य से संजय जायसवाल को टिकट दिया था और उन्होंने भी जीत दर्ज की है। भाजपा के दोनों अतिपिछड़ा कैंडिडेट भी जीते अतिपिछड़ा वर्ग से भाजपा ने दो उम्मीदवार उतारा था और दोनों ने ही जीत दर्ज की है।
राजभूषण निषाद मुजफ्फरपुर से और प्रदीप सिंह अररिया से विजयी हुए है। जदयू के दो कुशवाहा कैंडिडेट जीते जदयू ने कुशवाहा जाति से तीन उम्मीदवार को टिकट दिया था।
इसमें वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार और सीवान से विजय लक्ष्मी ने जीत दर्ज की है, लेकिन पूर्णिया से संतोष कुशवाहा हार गए हैं। जदयू के दो यादव प्रत्याशी भी जीते जदयू से यादव जाति से दिनेश चंद्र यादव और बांका से गिरिधारी यादव को टिकट दिया था और दोनों ने जीत दर्ज कर ली है। जदयू के 3 अतिपिछड़ा उम्मीदवार जीते जदयू ने अतिपिछड़ा वर्ग से पांच उम्मीदवार उतारे थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।