Bihar Film Shooting: बिहार में होगी अब फिल्म की शूटिंग, सरकार देगी 4 करोड़ तक का अनुदान; पढ़िए और भी अहम फैसले

सरकारी अस्पतालों की सफाई का दर निर्धारित राज्य के सभी मेडिकल कालेज अस्पातालों, सभी जिला अस्पतालों और अनुमंडलीय अस्पतालों के अस्पताल भवनों और परिसर की साफ-सफाई का काम जीविका को सौंपा गया है।

अस्पतालों की साफ सफाई के लिए 1. 20 रुपया प्रति वर्गमीटर हर रोज की दर से इन्हें दिया जाएगा।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी योजना के लिए 45.66 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए हैं।

साथ ही चौथे कृषि रोड मैप के तहत दलहन फसल प्रोत्साहन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 95.95 करोड़ की योजना स्वीकृति का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। पटना हाइकोर्ट के जजों 20 आवासों को होगा निर्माण मंत्रिमंडल ने गर्दनीबाग, पटना में पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए कुल 20 आवासों का जजेज एनक्लेव के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।

इस निर्माण पर कुल 75.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंत्रिमंडल के अन्य निर्णय  भविष्य निधि निदेशालय और अधीनस्थ कार्यालय लिपिक संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्तें) (संशोधन) नियमावली 2024 स्वीकृत।

 डा आइएस ठाकुर, प्राध्यापक एवं प्रभारी अधीक्षक,पीएमसीएच को पहली फरवरी 2024 से दिनांक 31 जनवरी 2025 तक अधीक्षक पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पद पर संविदा नियोजन स्वीकृति।

 किशनगंज जिला के दिघलबैंक अंचल में एसएसबी कैंप की स्थापना के लिए दो एकड़ जमीन हस्तांतरण की स्वीकृति।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।