Bihar Flood: बाढ़ से मची तबाही का आकलन करने में जुटी नीतीश सरकार, सभी विभागों से मांगी गई नुकसान की रिपोर्ट

सबसे अधिक नुकसान सीमांचल व भागलपुर जिले में हुआ है।

इसके अतिरिक्त पटना व नालंदा जिले में भी कुछ जगहों पर सड़क कट गयी है।

उत्तर बिहार में भी कई जगहों पर सड़क कट गयी है। फसल नुकसान की रिपोर्ट भी मंगायी आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ की वजह से हुई फसल क्षति की विस्तृत रिपोर्ट कृषि विभाग से मंगायी है।

कृषि विभाग का आकलन यह है कि प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बाढ़ की वजह से फसल को नुकसान हुआ है।

राज्य सरकार ने अपने स्तर से प्रथम चरण के बाढ़ के दौरान हुए फसल नुकसान के लिए 229 करोड़ रुपए कृषि विभाग को उपलब्ध करा भी दिया है। गृह क्षति और जान-माल को हुए नुकसान की भी रिपोर्ट बन रही दोनों चरणों में आयी बाढ़ के दौरान कितने लोगों के घर को नुकसान हुआ, जान-माल या फिर पशु को नुकसान हुआ इस बारे में भी रिपोर्ट जिलों से मंगायी जा रही।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी समेकित रिपोर्ट बनायी जाएगी। यह भी पढ़ें: Sitamarhi News: मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, घर की छतों से अचानक होने लगी रोड़ेबाजी; पुलिसकर्मी सहित दस घायल Most Wanted Naxalite: पुलिस पर हमला करने वाला खूंखार नक्सली गया में गिरफ्तार, सिर पर था 1 लाख रुपये का इनाम ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।