Bihar Flood: बिहार में जल प्रलय जैसे हालात! इन बराजों से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी, 20 जिलों में तबाही का अलर्ट

कोसी क्षेत्र में पड़ने वाले मधुबनी के प्रखंड क्षेत्रों में स्थिति गंभीर हो गई है।

पानी तेजी से बढ़ रहा है।

कई जगहों पर घरों में पानी प्रवेश करना शुरू हो गया है।

शाम तक जहां हल्का पानी था, वहां कमर से ज्यादा पानी हो गया है। अत्यधिक जलस्राव को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने कोसी बराज होकर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

मुख्य अभियंता ई, वरुण कुमार ने बताया कि फिलहाल कोसी बांध और बराज पर कोई खतरा नहीं है।

तटबंध पर पूरी निगरानी बरती जा रही है। नरकटियागंज में उफान पर पहाड़ी नदियां पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में पंडई, मनियारी, हरबोड़ा, बिरहा, गांगुली, कटहा सहित दर्जन भर नदियां उफान पर हैं। मधुबनी से सटे कोसी बराज से शाम तक 5.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

लौकही में तिलयुगा नदी के डगमारा में डायवर्जन के ऊपरी पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। शिवहर व सुपौल में भी रौद्र रूप दिखा रही नदियां शिवहर में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।